Himachal Election: पर्दे के पीछे से संघ हुआ सक्रिय, हिंदू वोटरों को कर रहा संगठित | RSS | BJP

2022-10-14 3,277



#rss #himachalassemblyelection #hinduvoters
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की घोषणा हो गई है। 12 नवंबर को वोट डाले जाएंगे, जबकि आठ दिसंबर को नतीजे घोषित होंगे। राज्य की सत्ता पर दोबारा काबिज होने के लिए भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। वहीं दूसरी तरफ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने भी मैदान संभाल लिया है। संघ ने छह माह पहले ही पूरे प्रदेश में अपने स्तर पर प्रचार अभियान शुरू कर दिया था। इसमें सबसे अहम कार्यक्रम मुस्लिम आबादी वाले क्षेत्रों में हिंदू वोट को संगठित करने का है। वहीं, संघ ने अपने पदाधिकारियों को भी साफ हिदायत दी है कि वे चुनाव के दौरान आपसी मनमुटाव छोड़कर मैदान में उतर जाएं।

Free Traffic Exchange

Videos similaires